बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में दहेज के लिए ससुराल वालों ने पहले की विवाहिता की हत्या, फिर शव को जलाया, पुलिस ने पति सहित तीन को पकड़ा...

मोतिहारी में दहेज के लिए ससुराल वालों ने पहले की विवाहिता की हत्या, फिर शव को जलाया, पुलिस ने पति सहित तीन को पकड़ा...

MOTIHARI: कहने को तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन आज भी हम कई मायनों में पिछड़े हुए हैं। आज भी राज्य में दहेज के लिए विवाहिताओं की हत्याएं हो रही है। लड़की के जन्म होने पर मां को प्रताड़ित किया जाता है और भी कई ऐसी कुरितियां हैं जो समाज के लिए आज भी कलंक साबित हो रहा है। राज्य में दहेज हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है। जहां दहेज के दानवों ने दहेज में कार और तीन लाख रुपया के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया है।

वहीं मृतका नवविवाहिता के परिजनों के सूचना पर पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति ,सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है। पुलिस आरोपित भसुर,गोतनी व ननद के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। मृतका मुजफ्फरपुर जिला के मोहमदपुर देवरिया के बतायी जा रही है। परिजनों के अनुसार वर्ष 2021 में पुष्पा की शादी हुई थी।

जानकारी अनुसार केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने जला दिया। सूचना पर मृतका के परिजन पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। केसरिया थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सूरज पटेल,सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में आरोपित भसुर,गोतनी व ननद के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमरी में जुटी है।

मृतका के पिता के अनुसार वर्ष 2021 में हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार दान दहेज देकर अपने पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी केसरिया थाना के मठिया गांव निवासी प्रमोद पटेल के पुत्र सूरज पटेल से किया था।शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले द्वारा दहेज की भूख बढ़ गया। दहेज में कार और तीन लाख रुपया के लिए दबाव बनाने लगे और प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार की रात्रि पति सास ससुर सहित सदस्यों द्वारा दहेज के लिए हत्या कर शव को जला दिया गया।

केसरिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर पति सास ससुर समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Suggested News