बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में 12 पंचायतों के डेढ़ लाख आबादी की सुरक्षा टोचन गाड़ी के सहारे, लोगों ने कहा यहीं है बिहार की हाईटेक पुलिस

मोतिहारी में 12 पंचायतों के डेढ़ लाख आबादी की सुरक्षा टोचन गाड़ी के सहारे, लोगों ने कहा यहीं है बिहार की हाईटेक पुलिस

MOTIHARI : मोतिहारी में पुलिस की गश्ती गाड़ी को टोचन से खिंचते देख लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। शनिवर को बंजरिया थाना की गश्ती गाड़ी को पिकआप से खिंचते देख लोग बिहार पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। जिसकी गश्ती गाड़ी खुद टोचन से चलती हो उस थाना क्षेत्र की सुरक्षा भगवान भरोसे ही होगा। 42 किलोमीटर क्षेत्र वाली थाना की गश्ती गाड़ी को जब टोचन से खींचना पड़े तो बाकी बात आप खुद ही सोच सकते है। थाना पुलिस के अनुसार थाना में दो गश्ती गाड़ी है। जिसमे एक गाड़ी 15 दिनों से गैरेज पर खराब पड़ी है। वही दूसरी गाड़ी शनिवर को गश्ती के दौरान ही खराब हो गयी। जिसे पिकआप गाड़ी से टोचन कर बनवाने के लिए ले जाया जा रहा है। गाड़ी टोचन से खिंचते देख लोग कह रहे थे कि यही हाईटेक पुलिस है। जिसकी गाड़ी टोचन से खिंची जाती है।

बंजरिया थाना में जिले से गश्ती करने के लिए दो गाड़ी मिला है। जिसमें एक गाङी लगभग 15 दिनों से शहर के छतौनी स्थित एक गैरेज में पड़ी है। तब तक शनिवार को गश्ती के दौरान दुसरी गाङी खराब हो गयी। जिसका नतीजा यह हुआ कि उक्त गश्ती गाड़ी को एक टाटा मैजिक पिकअप के सहारे खींच कर मिस्त्री के यहां ले जाया गया। इससे यही अनुमान लगाया जा सकता है कि मोतिहारी पुलिस कितनी सजग है। अगर पुलिस सजग रहती तो आज गश्ती करने के लिए गाड़ियां की समस्या उत्पन्न नहीं होती। अगर क्षेत्र में कोई बङी घटना इस वक्त घटती है तो पुलिस घटनास्थल पर कैसे पहुंचेगी। कैसे किसी अपराधी को पीछा करेगी। घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश बंजरिया पुलिस क्या पैदल करेगी या जान को जोखिम में डालकर बाइक से जाएगी। इन तमाम सवाल खड़े रहे हैं क्या पुलिस के पास गाङी को बनवाने के लिए फंड नहीं था या फंड के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र नहीं लिखा गया। तमाम सवाल हैं।

बंजरिया थाना लगभग 42 किमी की परिधि में फैला हैं, इसके अन्तर्गत कुल 12 पंचायतों की 1.50 लाख से अधिक आबादी है। एनएच पर होने के कारण थाने के लिए गश्ती का महत्व काफी ज्यादा ही है। आये दिन एनएच 28 ए पर सिंघिया गुमटी से लेकर झखिया चौक के बीच कही ना कहीं बाइक दुर्घटना घटता रहता है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण झा ने बताया कि एक गाङी बीते 15 दिनों से गैरेज में बन रहा है तथा दूसरी गाङी शनिवार को गश्ती के दौरान खराब हो गई है। जिसे ठीक कराने के लिए पिकअप से खिंचवा कर मिस्त्री के बनाने के लिए ले जाया गए। जल्द ही गश्ती गाड़ी को ठीक करवा लिया जाएगा।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News