बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में आपसी विवाद से परेशान दो बच्चों की मां ने खुद को किया आग के हवाले, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगेर में आपसी विवाद से परेशान दो बच्चों की मां ने खुद को किया आग के हवाले, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER: इस वक़्त की बड़ी ख़बर मुंगेर के जमालपुर से आ रही है। जहां पारिवारिक विवाद में एक महिला ने आत्महत्या करने की नियत से अपने शरीर में आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटी।

जानकारी के अनुसार ईस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत डी डी तुलसी रोड स्थित अपने आवास पर 40 वर्षीय संगीता देवी ने अपने शरीर में आग लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। आज सुबह भी संगीता देवी और पति विनय कुमार के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसे पड़ोसियों ने आकर बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया था।

बातया जा रहा कि, घर पर एक लड़का और एक लड़की ही थी। बच्चे को लगा कि माँ ऊपर छत पर किसी काम से गयी है। सुबह रेल कर्मी विनय कुमार ड्यूटी चला गया।  विनय कुमार डीज़ल शेड में कार्यरत है। पति विनय कुमार के ड्यूटी जाने के बाद पत्नी संगीता देवी ने छत पर जाकर दरबाजा बन्द कर खुद को आग लगा ली। 

आग लगने के बाद आस पड़ोस के लोग गए और इसकी सुचना ईस्ट कॉलोनी थाना को दी गई। पुलिस मौके वारदात पर पहुच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया है। साइंटिफिक जांच की जा रही है। पीड़िता की और से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायगी। जानकारी के अनुसार मृतका का शादी वर्ष 2000 में हुआ था और उसको दो बेटा और एक बेटी है।

Suggested News