बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में रात के अँधेरे में घर में अचानक तीन से चार फीट घुस गया बाढ़ का पानी, खटिया पर सोये वृद्ध की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगेर में रात के अँधेरे में घर में अचानक तीन से चार फीट घुस गया बाढ़ का पानी, खटिया पर सोये वृद्ध की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER : मुंगेर सदर प्रखंड अंतर्गत गंगा पार कुतलूपुर दियारा पंचायत के जमीन डिग्री गांव में गुरुवार की रात घर में सोए 69 वर्षीय वृद्ध रणवीर सिंह की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह बाढ़ के पानी के बीच ईंट पर खटिया रखकर सोए हुए थे। परिवार के अन्य लोग घर की छत पर सोए थे।

इस बीच रात में अचानक जल स्तर में बढ़ोतरी होने के के कारण घर में अचानक तीन से चार फीट पानी आ गया। जिस कारण खटिया पानी की चपेट में आकर तेज बहाव के कारण खटिया वहां से हट कर पलट गया। इसी बाढ़ के पानी में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। घर के अन्य सदस्य छत पर सोए हुए थे।

पुत्र रंजन कुमार रमेश कुमार पत्नी कल्पना देवी सुबह में जब घर के नीचे पहुंची तो रणवीर सिंह को खटिया सहित पानी में डूबा पाया। खटिया रणवीर सिंह के ऊपर पलटा हुआ था। तब तक रणवीर सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। घटना के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट

Editor's Picks