बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में भाभी के जॉब और भतीजी के घूमने से नाराज देवर ने की जमकर पिटाई, महिला समेत 4 लोग हुए जख्मी

मुजफ्फरपुर में भाभी के जॉब और भतीजी के घूमने से नाराज देवर ने की जमकर पिटाई, महिला समेत 4 लोग हुए जख्मी

MUZAFARPUR : मुजफ्फरपुर में एक अनोखा कारनामा देखने को मिला है। जहां भाभी के जॉब करने से नाराज देवर ने अपने भाभी की जमकर पिटाई की। पिटाई से आहत महिला ने घटना की जानकारी अपने भाईयो को दी। मामला शांत कराने पहुंचे महिला के तीन भाईयो को भी जमकर पिटा गया।  इस दौरान जमकर लाठी और धारदार हथियार चली। इसमें दो भाई की हाथ की उंगली काट दी गई। 

अफरा तफरी की स्थिति

घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर की हैं। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा तफरी की स्तिथि बन गई। एक भाई मौके पर अधमरे हालत में बेहोश हो गए। उसके शरीर के कई जगह गंभीर चोटे लगी है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मामले में सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया की घटना की शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाभी के जॉब करने पर गलत करने का लगाता है आरोप

पीड़ित 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाते हुए बताया की उनकी शादी के 19 साल हो गए है। एक 17 साल का बेटा है। जबकि, एक 14 साल की बेटी है। उनके पति तीन भाई है। सबसे बड़े वे है। उनके दो छोटे भाइयों ने मिलकर 10 वर्ष पूर्व काफी पिटाई की थी। उसके बाद से मानसिक बीमार रहते है। कोई काम नहीं कर पाते। जिसके वजह से वे निजी कंपनी में कार्यरत है। ताकि, किसी तरह परिवार का भरण पोषण कर सके। इससे उसके दो देवर नाराज रहते है। गंदे गंदे आरोप लगाते है। कहते है वे गलत काम करती है। बेटी मॉल घूमने गई थी। उसके लिए भी गंदे गंदे आरोप लगाए। वे तरह तरह से प्रताड़ित करते है। ताकि, घर छोड़कर सपरिवार कही चले जाए। इसी को लेकर गलत आरोप लगाकर मारपीट करते है। मंगलवार को भी गलत आरोप लगाकर मारपीट की गई। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गई। मारपीट की सूचना भाईयो को मिली तो वे लोग घर पहुंचे। मामला शांत कराने के लिए देवर से बात करने गए। लेकिन, उनकी भी पिटाई की गई। उनको पीटने के लिए पूर्व से कुछ युवकों को बुलाया गया था।

लाठी और धारदार हथियार से किया हमला

मामले को लेकर पीड़ित महिला के भाई ने बताया की वे अपने तीन भाईयो के साथ बहन के घर पहुंचे थे। मारपीट नही करे समझा रहा था। इसी दौरान हम पर हमला कर दिया गया। लाठी और फांसुल से वार किया गया। इसमें दो भाई की सिर फट गया। उंगली भी कट गई। इसके बाद भी लाठी से हमला किया। इसमें एक को काफी चोट लगी। दो भाई खून से लहू लुहान थे। एक बेहोश हो गया। मायके से अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे तो किसी तरह सबकी जान बची। इसके बाद सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News