बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरवा में अपराधियों ने 26 वर्षीय एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक को तीन गोलियां मारी गई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक चिमनी के समीप फेक दी गई थी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की शव पर नजर पड़ी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इधर मामले की सूचना औराई थाने की पुलिस को दिया गया। मृतक की पहचान राजमिस्त्री हेमंत राय के बेटे आकाश कुमार (26) के रूप में हुई है। इधर औराई थानेदार राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक खोखा मिला है। वही, शव की जांच करने पर पता लगा कि सिर, हाथ और पीठ में उसे तीन गोलियां मारी गयी है। जिससे उसकी मौत हुई है। उधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई है। थानेदार ने कहा कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। 

इधर मृतक के पिता ने बताया की वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। होली के अवसर पर वह घर आया था। लेकिन घर आने के बाद भी अक्सर बाहर ही रहता था। घर पर बहुत कम आता था। इसी बीच आज सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गयी है। 

वहीं परिजन अजय ने बताया कि हत्या का कारण सामने नहीं आया है। कोई पूर्व से विवाद भी नहीं था। प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है। थानेदार ने कहा कि परिजन के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। अब तक किसी पर हत्या करने की आशंका नहीं जताई गई है। आकाश कहाँ रहता था और किसके साथ रहता था। इसका पता किया जा रहा है। उन सभी से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।


मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News