बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में ऑनलाइन जुए की लत से गयी पति पत्नी की जान, 8 लाख के कर्ज से परेशान दम्पत्ति ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी

नालंदा में ऑनलाइन जुए की लत से गयी पति पत्नी की जान, 8 लाख के कर्ज से परेशान दम्पत्ति ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी

NALANDA : नालंदा में 12 घंटे के अंदर पति पत्नी का घर से 4 किलोमीटर दूर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला चण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी बीघा गांव का है। मृतकों की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के उगन वीघा निवासी अरविंद कुमार के (25) वर्षीय पुत्र शिशुपाल कुमार एवं शिशुपाल कुमार की (20) वर्षीया पत्नी अंशु कुमारी के रूप में की गई। शनिवार की शाम अंशु कुमारी का शव जागो बीघा के बटिया खंधा के समीप से बरामद किया गया था। वहीं रविवार की सुबह आधा किलोमीटर दूर मोहना पर खंधा के समीप से युवक का शव बरामद किया गया है।

अंशु कुमारी के भाई चण्डी थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी अंकित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों पटना जाने के लिए घर से निकले थे। शनिवार की शाम उन्हें अपने बहन के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पहले उसे लगा कि बहन की हत्या कर दी गई। फिर सुबह बहनोई का शव मिला। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसका बहनोई मोबाइल पर जुआ खेलता था।मायके वालों ने बताया कि साल भर पूर्व दोनों का कोर्ट मैरिज हुआ था। अंशु 4 महीने की गर्भवती भी थी। जुए की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। जिसके कारण वो ज्यादा समय मायके में ही रहती थी। 

अंशु की मां ने बताया कि उनके दामाद को जुए का लत था। वह करीब आठ लाख रुपए के कर्ज में डूबे हुए थे। उन लोगों ने भी बंधन बैंक और गांव से सूद पर पैसे लेकर 1 लाख रुपए दामाद को दिया था। उनका दामाद पटना में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। इन्हीं सब कारणों की वजह से पिछले 2 महीने से उनकी बेटी अंशु कुमारी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को थाना में समझौता हुआ था। इसके बाद उनका दामाद बेटी को लेकर पटना के लिए निकला था। रास्ते मे ही इन्ही कारणो की वजह से जहर खाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। युवक के भाई निर्मल कुमार ने बताया कि जब से उसके भाई ने लव मैरिज शादी की थी। तब से उन लोगों से कोई विशेष मतलब नहीं रख रहा था। पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई। इसके बाद उसे भाई की मौत की जानकारी मिली। उसका भाई जुए की लत में डूबा हुआ था। जिसके कारण उस पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। उसने किससे कर्ज ले रखा था। इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है।

चण्डी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मुंह से हल्का झाग भी निकल रहा था। युवक के भाई ने बताया कि वह जुए में 8 लाख रुपया हार गया था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहा था। ग्रामीणों को शनिवार की शाम महिला के शव पर नजर पड़ी थी। घँटों बाद शव की पहचान हुई इसके उपरांत रविवार की सुबह युवक के शव को देखा गया। फ़िलहाल पुलिस दोनों ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News