बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में दहेज़ की खातिर ससुरालवालों ने ली विवाहिता की जान, घर छोड़कर फरार हुए आरोपी

नालंदा में दहेज़ की खातिर ससुरालवालों ने ली विवाहिता की जान, घर छोड़कर फरार हुए आरोपी

NALANDA : जिले में दहेज की खातिर एक और विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतिका खुदागंज थाना इलाके के तकियापर गांव निवासी प्रवीण यादव की पत्नी सोनाली कुमारी बताई जा रही हैं। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता शेरबीघा सरबहदा निवासी संजय यादव ने बताया कि 4 साल पहले उनके बच्ची की शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही दहेज के लिए बार-बार उसे प्रताड़ित किया जाता था।

बताया की 12 जुलाई को भतीजी की शादी में मायके आई थी। शादी की रस्म पूरा हुए बिना ही जबरन पति उसे वापस लेकर चला गया। उसके बाद से और अधिक प्रताड़ित करने लगा। मंगलवार की दोपहर मां को फोन कर बेटी ने बताई थी कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर देंगे। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताने लगा। 

अनहोनी की आशंका से बुधवार की सुबह जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो घर का पूरा परिवार फरार था। आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी हत्या कर शव जला दिया है। स्थानीय लोगों की निशानदेही पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो शव पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। 

थानाध्यक्ष जेपी नारायण ने बताया कि मायके वाले दहेज हत्या के कारण जलाकर मारने की बात बता रहे हैं। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News