बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर की गोलीबारी, युवक की हालत गंभीर

नालंदा में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर की गोलीबारी, युवक की हालत गंभीर

NALANDA: बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। पूरा मामला नालंदा जिला के गोकुलपुर ओपी थाना क्षेत्र के तिस्कुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने गोलीबारी और रोड़ेबाजी की है। 

वहीं गोलीबारी के दौरान बारूद के छिटे 25 वर्षीय अखिलेश कुमार को मुंह और आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में अखिलेश की भाभी शिल्पी देवी ने बताया कि दो दिन पहले गांव के ही बदमाश चंदन महतो ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की थी। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

जिसे चंदन महतो ने अपने खिलाफ समझ लिया। इसी बात से गुस्साए देर रात जब अखिलेश बाजार से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान चंदन ने गोलीबारी की। फिलहाल इस मामले में गोकुलपुर पुलिस ने दो महिला को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks