बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BIHAR NEWS : कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़खानी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SUPAUL : पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर फसिया पथ पर 2 मनचलों द्वारा कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की मनचलों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठने को कहा। इसके बाद विरोध करने पर छेड़खानी की। आरोप है कि छात्रा के साथ मनचलों ने मारपीट भी की है। कहा गया कि घटना की सूचना पिपरा पुलिस को भी दी गई। लेकिन पुलिस काफी विलंब से पहुंची। 

इस बात से अक्रोशित होकर ग्रामीणों ने महेशपुर में एनएच 106 को जाम कर दिया। छात्रा का आरोप है की रास्ते में बराबर इस तरह की घटना घटित होती रहती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। इधर सड़क जाम की सूचना पर जाम स्थल पिपरा पहुंचकर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा ने बताया कि वो कॉलेज से अपने घर फाशिया लौट रही थी। 

इसी बीच रास्ते में एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने पीछा कर बीच रास्ते में रोका और जबरन उसे बाइक पर बैठने को कहा। विरोध करने पर छेड़खानी और मारपीट करने लगा। घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा ने अपने परिजन को दिया। जिसके बाद परिजन ने घटना की जानकारी थाने को दिया। बताया गया की बाइक पर सवार दोनो मनचलों की पहचान कर ली गई है। जिसके विरुद्ध थाने में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

सुपौल से सुभाष चन्द्र की रिपोर्ट 

Suggested News