बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में प्रेमी के साथ मिलकर सम्पत्ति हड़पने के लिए पत्नी ने कराया पति पर हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नालंदा में प्रेमी के साथ मिलकर सम्पत्ति हड़पने के लिए पत्नी ने कराया पति पर हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

NALANDA : नालंदा में हुए पत्रकार गोलीकांड में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी के इशारे पर संपत्ति हड़पने की मंशा से घटना को अंजाम दिया गया था। एसआईटी ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाशों की निशानदेही पर माउजर कारतूस व बाइक बरामद कर लिया गया है। घटना के सम्बन्ध में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पिछले 17 मार्च को पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पत्नी के साथ राजगीर से बिहारशरीफ लौट रहे थे। 

इसी दौरान पीपलतल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि उनकी पत्नी रागिनी विश्वकर्मा से शादी के बाद भी शशांक नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बार बार संपत्ति लिखने का भी दबाव बना रही थी। संपत्ति हड़पना उसकी मंशा थी। इसलिए उसने प्रेमी संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News