बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नौबतपुर में असामाजिक तत्वों ने धान के बोझा में लगाई आग, 10 लाख से अधिक की फसल जलकर राख

नौबतपुर में असामाजिक तत्वों ने धान के बोझा में लगाई आग, 10 लाख से अधिक की फसल जलकर राख

PATNA :  नौबतपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र के शहर रामपुर गांव के एक खलिहान में रखी गई धान के बुझा में असामाजिक तत्वों ने सोमवार की देर रात आग लगा दी। धान के बुझा में आग लगते ही धान धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग वहां जमा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच खेत से काट कर रखा गया लगभग 10 लाख की धान जलकर राख हो गयी। 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शहर रामपुर गांव के रमेश महतो एवं विजय सिंह के क्षेत्र में धान की कटनी कर धान का बुझा रखा गया था। गांव के लोगों ने बताया कि आधी रात के वक्त असामाजिक तत्वों द्वारा धान के बुझा में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गयी। धान की बुझा में आग लगते  ही धान तेजी से जलने लगा। आग लगने की सूचना पाकर आसपास के लोग वहां जमा हुए और आनन-फानन में आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लोगों के अथक प्रयास के बावजूद आग पर काबू पाया गया तब तक धान का बोझा पूरी तरह जलकर राख हो गया। 

खलिहान के मालिक रमेश महतो ने बताया कि किसी शरारती तत्व के द्वारा उनके ध्यान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई है। विजय सिंह ने बताया कि इस अगलगी से उनका लगभग 10 लाख रुपए का अनाज पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। यह पूछे जाने पर कि आग किसके द्वारा लगाई गई उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

 विजय सिंह ने कहा कि वह इसकी शिकायत नौबतपुर थाने में करके और प्रखंड विकास पदाधिकारी से करके मुआवजे की मांग करेंगे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना है।


Suggested News