बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पूर्व मुखिया के बेटे ने गोली मारकर की बुजुर्ग की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा में पूर्व मुखिया के बेटे ने गोली मारकर की बुजुर्ग की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि गांव के ही पूर्व मुखिया रामनरेश सिंह के पुत्र नें अपने हीं गाँव के एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बताया जा रहा है की पूर्व मुखिया रामनरेश सिंह के दोनों पुत्र विमलेश सिंह ऊर्फ डिम्पल और अरुण सिंह ऊर्फ कुम्हारू के बीच चीनी की बोरा को लेकर विवाद हो रहा था। इस मामले को लेकर गुरुवार को दोनों भाई आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र नवल सिंह दोनों भाई को समझाने लगे। लेकिन बुजुर्ग की बात विमेल सिंह ऊर्फ डिम्पल को नगवार लगी। वह गुस्से से लाल हो गया और गुस्से में आकर बुजुर्ग को ही सिर में गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसे चिंताजनक हालत में पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन इलाज के क्रम में मौत हो गई। 

पुलिस नें उन्हें हिसुआ उप स्वास्थ्य केंद्र लाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया था। मृतक का सबसे छोटा पुत्र आनंद कुमार ने बताया कि मेरे पिता के सिर में गोली लगी है। जिसके कारण इलाज के क्रम में मेरे पिता की मौत हो गई है। हम लोगों को किसी भी प्रकार का कोई दुश्मनी नहीं हैं। हमारे पिता दो भाई लड़ रहे थे। उसी को समझाने के लिए गए। उसी दौरान गुस्से में मेरे पिता को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

घटना के बाद पुलिस लगातार घटना को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही हैं और जल्द ही गोली चलाने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर लेने की बात कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News