नवादा में किन्नर के कई सालों की कमाई पर चोरों ने किया हाथ साफ़, 30 लाख के गहने लेकर हुए फरार

NAWADA: नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार चोरों ने एक किन्नर के घर से 30 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर फरार हो गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह घटना नवादा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 मिर्जापुर मोहल्ले का है। जिसके बाद पीड़ित किन्नर ने नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मीना किन्नर ने बताया कि घर में सोए हुए थे, तभी चोर किसी तरह घर में प्रवेश कर गया और पहला मंजिल पर पलंग के नीचे रखा वीआईपी अटैची ले लिया और वेंटिलेटर में साड़ी बांधकर उसके सहारे छत से नीचे उतर गया।

पीड़ित ने बताया कि, उस अटैची में सोने के पांच चेन वजन 200 ग्राम, सोने की चूड़ी वजन 50 ग्राम, सोने की कानबाली 10 जोड़ा, सोने का 100 ग्राम का सिक्का, 500 ग्राम चांदी सहित 15 हजार रुपये नगद था। पीड़ित किन्नर ने बताया कि लगभग 48 वर्षों में कमाकर सोने-चांदी के गहने बनाए थे।

Nsmch
NIHER

जानकारी अनुसार इस घटना में लगभग 30 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है। घटना के बाद किन्नर पूरी तरह से हताश और परेशान हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाए। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रहीं है।