बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में चाचा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग भतीजी को अकेली पाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नवादा में चाचा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग भतीजी को अकेली पाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

NAWADA : नवादा में चाचा की हैवानियत ने रिश्ता को शर्मसार कर दिया है। जहां चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के द्वारा दुष्कर्म के आरोपित नाबालिग के चाचा को एक घंटा के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद चाचा गांव छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। 

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे रजौली के डीएसपी पंकज कुमार ने मामले की जांच करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी भी कर लिया है। इस दौरान नरहट के थाना प्रभारी मुन्ना वर्मा ने चाचा की गिरफ्तारी की है। थाना प्रभारी मुन्ना वर्मा ने बताया कि घर में पीड़िता अकेली थी। इसी दौरान नाबालिग के चाचा के द्वारा अपनी ही भतीजी की साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। 

दुष्कर्म के आरोपित 25 वर्षीय चाचा को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था। जिसके बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली। तुरंत कार्रवाई की गई है। 

सबसे बड़ी बात तो यह कि इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी मिलते ही कार्रवाई भी की है। नाबालिग के द्वारा ही नरहट के थाना में आवेदन दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News