बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पैनोरमा स्टार सीजन-4 में मिलेगा मिसेज बिहार बनने का सुनहरा मौका, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए, नीचे दिए लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

पैनोरमा स्टार सीजन-4 में मिलेगा मिसेज बिहार बनने का सुनहरा मौका, विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपए, नीचे दिए लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

PURNEA: पैनोरमा ग्रुप के कार्पोरेट कार्यालय में प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने आगामी 29, 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पैनोरमा स्टार सीजन-04 कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया की पनोरमा ग्रुप पिछले 4 वर्षों से कोशी-सीमांचल सहित पूर्णिया (बिहार) के होनहार बच्चों के लिए पनोरमा स्टार कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा हैं, जो इसबार भी होगा, जिसमें पांच से छह विधाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

पैनोरमा स्टार सीजन-04 में कई विधाओं में कार्यक्रम और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें जहां बच्चों के लिए स्पोर्ट्स को शामिल किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए पैनोरमा मिसेज बिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। जबकि ऑडिशन में शामिल होने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2021 तय की गई है। जो भी शादीशुदा महिलाएं इसमें भाग लेना चाहती हैं, उन्हें तय तिथि से पहले ऑडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आपको बता दें कि पैनोरमा मिसेज बिहार के लिए रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको केवल http://panoramastar.com/ लिंक पर क्लिक करना होगा, जिससे रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा।

वहीं अन्य प्रतिस्पर्धाओं की बात करें तो स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए खेलों का आयोजन किया गया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फार्म स्कूलों को भेजा गया है। साथ ही इच्छुक स्कूल के छात्र एवं छात्रा संपर्क नम्बर हरिओम झा :- 9934468640 एवं 9471809469 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन स्थल:- हरिओम स्पोर्ट्स विशाल कांप्लेक्स परिसर होदा मार्केट खीरू चौक भट्टा बाजार पूर्णिया में है, जहां सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि 20/10/21से स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के सरकारी विद्यालय एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं भाग ले सकते हैं। हर विधाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को नगद पुरस्कार राशि के साथ - साथ ट्रॉफी दिए जाएंगे।

Suggested News