बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : पटना में 10 वीं तक के सभी स्कूलों में 7 तारीख तक पढ़ाई बंद, शीतलहर को लेकर DM का आदेश

BIG BREAKING : पटना में 10 वीं तक के सभी स्कूलों में 7 तारीख तक पढ़ाई बंद, शीतलहर को लेकर DM का आदेश

PATNA : बढ़ती ठण्ड और शीतलहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। अब 10 वीं तक के कक्षाओं को 7 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। बता दें की इसके पहले जिले सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 8 वीं तक के कक्षाओं को बंद करने का आदेश दिया गया था। 

मौसमविदों के मुताबिक मध्य भारत में बने प्रतिचक्रवात और दो तरफा हवा के कारण मौसम में बदलाव होने से ठंड और कोहरा बढ़ा है। नमी युक्त बर्फीली हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा है। गया, औरंगाबाद, सीवान, पटना, नवादा, शेखपुरा, बांका, सबौर, खगड़िया, सहरसा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज का तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा।

रविवार को पटना, पूर्णिया, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण पटना में 50 मीटर दृश्यता होने से विमान व यातायात सेवाएं प्रभावित रहीं। पटना व कई जिलों में सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन दिनभर कोहरा छाया रहा। देर शाम होते ही ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा। फिर से घना कुहासा छा गया। इससे सड़कों पर वाहनों को चलाने में काफी मुश्किलें आईं। ट्रेनें भी नियंत्रित गति से चलीं। रविवार को पटना के अधिकतम पारा में दो डिग्री की गिरावट आई और 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। प्रदेश में गया 7.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 

Suggested News