पटना में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

पटना में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : सरस्वती पूजा के बाद आज कई जगहों पर मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। हालाँकि इसके लिए प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। इसके बावजूद पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 


इस दौरान गोली एक युवक को लग गयी। जिसे आनन् फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में की गयी है। जो जहानाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। आज किसी काम से बाज़ार जा रहा था। इसी दौरान उसे गोली लग गयी। घटना गाँधी मैदान थाना क्षेत्र के चिल्ड्रन पार्क के पास की बतायी जा रही है। 

बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा बीच सड़क पुलिस प्रशासन के सामने हवाई फायरिंग कर इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। फिलहाल फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

बता दें की पटना में प्रशासन की देखरेख में मूर्ति विसर्जन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। जिससे छात्रों का कोई गुट मारपीट नहीं सके। इसके बावजूद पटना में इस तरह की घटना से लोग दहशत में हैं। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट   

Find Us on Facebook

Trending News