BIG BREAKING- पटना में अपराधियों ने युवक को घेरकर किया गोलियों से छलनी, तीन दिन में चार मर्डर से दहली राजधानी

BIG BREAKING- पटना में अपराधियों ने युवक को घेरकर किया गोलिय

पटना- राजधानी पटना के मनेर में अपराधियों ने रक्षाबंधन के दिन युवक को गोलियों से भुन दिया है। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है. रक्षाबंधन के दिन हीं एक युवक को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते  हुए फरार हो गये। हत्या की वारदात मनेर थाने के बाजितपुर गांव में  हुई।

 मृतक की पहचान मनेर के जीवराखन टोला निवासी जीराम राय  का पुत्र रंगबहादुर राय उम्र क़रीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते हीं  पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस के अनुसार घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, मामले में जांच चल रही है। बता दे की राजधानी पटना में पिछले तीन दिनों में चार हत्या से इलाका में दहशत माहौल है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार