पटना में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शख्स को किया जख्मी, इलाके में दहशत का माहौल

पटना में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शख्स को किया जख्मी, इ

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी में एक बार फिर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला मसौढ़ी के दही भट्टा गांव का बताया जा रहा है, जहां अज्ञात अपराधियों के द्वारा जयप्रकाश सिंह नामक व्यक्ति के घर पर करीब 3 राउंड फायरिंग की गई है। जिसमें से एक गोली जयप्रकाश सिंह के हाथ में लगी है। 

दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देने के बाद सारे अपराधी बड़े ही आराम से घटनास्थल से निकल गए। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। जिस तरह से पूरे घटना को अंजाम दिया गया है इससे यह साबित होता है कि अपराधी जयप्रकाश सिंह को मारने की फिराक में उनके घर पर गए थे।

इस मामले को लेकर एस डी पी ओ मसौढ़ी नभ वैभव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही घायल व्यक्ति जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह पिता स्वर्गीय जयनन्दन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पी एम सी एच भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंघाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही पूरे मामले पर से पर्दा उठाया जाएगा।

पटना से सुजीत की रिपोर्ट