पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े दो युवको को बदमाशों ने मारी गोली, हथियार लहराते हुए हो गए फरार

पटना में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े दो युवको को बदमाशों

पटना- लोकसभा चुनाव जैसे ही खत्म हुआ वैसे हीं गोलिबारी शुरू हो गयी है.पटनासिटी  के एनएमसीएच के पास दो युवकों को अपराधियो ने गोली मार दी है. जिन्हें इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोलीबारी का यह मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के एनएमसीएच के पास का है जहां अपराधियो ने दो युवकों को गोली मार दी . एक युवक को उसके पैर में बैक टू बैक चार गोली मारा गया है तो  दूसरे युवक को भी उसके शरीर मे गोली मारी गयी है. दोनों युवकों को गोली मारकर अपराधी दिन के उजाले में बड़े ही आराम से पिस्टल लहराते भाग निकले.

घटना की सूचना मिलते ही मौका ए-वारदात पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में लग गयी है. सिटी एएसपी सरथ एस आर ने बताया कि दो युवकों को गोली मारी गयी है,  एक घायल का इलाज़ एनएमसीच में जबकी दूसरे का इलाज़ निजी अस्पताल में चल रहा है.

जिन दो युवकों की गोली मारी गयी है उनकी पहचान  चौक के रहनेबाले लल्लू औऱ सोनू के रूप में हुई है. गोली लगे एक युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है.फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

रिपोर्ट- रजनीश यादव