बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में पहले महिला का गला रेता, फिर कनपटी पर मारी गोली, झाड़ियों में मिला अर्द्धनग्न हालत में शव, रेप की आशंका

पूर्णिया में पहले महिला का गला रेता, फिर कनपटी पर मारी गोली, झाड़ियों में मिला अर्द्धनग्न हालत में शव, रेप की आशंका

PURNIA : पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के खिरहरि चौक से रहिका टोले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां झाड़ियों में एक महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद किया गया। महिला का गला रेता हुआ था। साथ ही उसकी कनपटी पर गोली मारी गई थी। शव देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के रेप किया गया। बाद में मामले को छिपाने के लिए उसकी बेरहमी से हत्या कर लाश को फेंक दिया। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी रेशमा देवी ने बताया कि आज सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए गई थी। तभी उनकी नजर महिला की लाश पर पड़ी। शव देखने के बाद महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगी और ग्रामीणों को लाश की जानकारी दी। 

शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटी। रेशमा देवी ने बताया कि उसका गला रेता गया और फिर गोली मारकर हत्या की गई है। एक्स-रे में महिला की बाई कनपट्टी में गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है।

गुस्से में निर्मम तरीके से की हत्या

घटना की जानकारी देते हुए सदर SDPO पुष्कर कुमार ने महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिसने भी महिला की हत्या की है वह गुस्से में बड़े ही निर्मम तरीके से घटना को अंजाम दिया है। महिला के साथ दुर्व्यवहार की बात भी सामने आ रही है। इस घटना को जिसने भी अंजाम दिया है वो महिला का अपना ही है। FSL की टीम को मौके से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इसके साथ रेप हुआ या फिर नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है।


पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट



Editor's Picks