बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में कारसेवकों का सम्मान...'राधामोहन' के संसदीय क्षेत्र में BJP नेता 'अखिलेश' ने राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों को किया सम्मानित

मोतिहारी में कारसेवकों का सम्मान...'राधामोहन' के संसदीय क्षेत्र में BJP नेता 'अखिलेश' ने राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों को किया सम्मानित

PATNA: मोतिहारी में कारसेवकों का सम्मान किया गया. मोतिहारी भाजपा के सांसद राधामोहन सिंह का क्षेत्र है. यहीं पर उनके विरोधी गुट की तरफ से यह सम्मान कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में 1990 एवं 1992 में राम जन्मभूमि कार सेवा में गए कारसेवकों एवं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए प्रमुख लोगों को अंग वस्त्र,शॉल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा संघ एवं भाजपा के पुराने नेता स्वर्गीय काशी जायसवाल के आवास पर 1990 एवं 92 में राम जन्मभूमि कार सेवा में गए कारसेवकों एवं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए प्रमुख लोगों को अंग वस्त्र,शॉल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख व्यवसाई चिंपू जायसवाल के नेतृत्व में प्रभु प्रसाद ,सुमित कुमार,मनीष कुमार,टुनटुन केसरी, आदि ने कारसेवकों का सम्मान किया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लेने वाले और कार सेवा में अयोध्या जाने वाले गणेश प्रसाद, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश केसरी, सुबोध कुमार,अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, राजकुमार केडिया, राधेश्याम प्रसाद ,रघुनाथ प्रसाद, संजय पटेल, पुकुल कुमार ,बच्चा कनौजिया, को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम सभी श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनते  देख रहे है. यह तभी संभव हुआ है जब इस देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जैसे दृढ़ इच्छा शक्ति वाले नेता को प्रधानमंत्री बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत गुलामी के सभी प्रतीकों को समाप्त कर रहा है और राष्ट्र का पुनः सांस्कृतिक अभ्युदय हो रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब अपने पुराने गौरव को प्राप्त करने में सक्षम हो रहा है। 22 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनकर उभरेगा। भाजपा नेता राजा ठाकुर ने कहा कि जो लोग आज लगातार भारतीय संस्कृति,हिंदुत्व और नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोल रहे हैं, उन्हीं लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व को न्यायालय में नकारा था। उन्हें जनता लगातार सबक सिखा रही है।

Suggested News