रोहतास में महिला सिपाही ने जवान पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत

SASARAM : रोहतास जिले में नहाते वक्त एक सिपाही महिला सिपाही का वीडियो बना रहा था। जिसके बाद महिला सिपाही ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी सिपाही पर FIR दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
पीड़िता महिला सिपाही ने बताया की उसे बाथरूम में वीडियो बनाते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद उसका मोबाइल जब्त कर लिया। घटना डेहरी पुलिस लाइन की बताई जा रही है। जहाँ ट्रेनिंग के दौरान पुरुष सिपाही पर एक महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर डेहरी महिला थाना पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोपी सिपाही का नाम सुधांशु कुमार है। जो पूर्व में एसडीपीओ, बिक्रमगंज के बॉडीगार्ड के रूप में भी तैनात था।अभी डेहरी में ट्रेनिंग के लिए आया था। आरोप है कि उसने महिला सिपाही के बाथरूम में मोबाइल छुपाकर रखा था।
सासाराम से रंजन की रिपोर्ट