बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में खेल-खेल में बच्चों का पठन-पाठन, शिक्षिका के इस अनोखे तरीके की हो रही है चर्चा

रोहतास में खेल-खेल में बच्चों का पठन-पाठन, शिक्षिका के इस अनोखे तरीके की हो रही है चर्चा

रोहतास. नोखा के सर्वोदय मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका सोनी वर्षा रोल-प्ले के माध्यम से बच्चों को पठन-पाठन कराती है। उसके शिक्षा देने का तरीका काफी सहज है। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से चल रही है। इन दिनों विद्यालयों में खेल-खेल में पढ़ाई करने के लिए चहक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत नुक्कड़ तथा लघु नाटकों के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाता है। शिक्षिका सोनी वर्षा को चहक के लिए प्रशिक्षित किया गया है और वह बच्चों को काफी सहज तरीके से पाठ पढ़ाती नजर आती हैं।

खेल-खेल में अंग्रेजी के कठिन शब्द तथा उसके मतलब समझती है। साथ ही सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषयों के बारे में भी जानकारी देती है। अंग्रेजी का पोयम हो या फिर हिंदी की कविता, सबको बड़े ही सहज तरीके से खेल खेल में समझाती हैं और याद भी कराती है।

बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा चहक कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत तरह-तरह के पठन-पाठन की व्यवस्था सरकारी विद्यालयों में देखने को मिल रही है। जो सभी को आकर्षित करती है। बच्चों को भी यह अच्छा लगता है। वहीं विद्यालयों में भी उपस्थिति भी बढ़ती है।


Suggested News