बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में सिविल कोर्ट के दो जजों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रोहतास में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में सिविल कोर्ट के दो जजों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SASARAM : सासाराम सिविल कोर्ट के 2 जजों पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें पेट्रोल पंप मालिक समेत दो लोगों को नामजद बनाया गया है। 

बताया जा रहा है की गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो बाइक सवारों ने ना सिर्फ जजों के साथ मारपीट की बल्कि गला दबाने की भी कोशिश की। घटना को लेकर जज राम चंद्र प्रसाद एवं देवेश कुमार द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राम चंद्र प्रसाद, पंचम अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हैं।  

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News