शिवहर में तालिबानी अंदाज में अपराधियों ने की रिटायर्ड दारोगा के बेटे की निर्मम हत्या, दोनों हाथ काटे, जांच में जुटी पुलिस

SHEOHAR : जिले के पूरनहिया थाना क्षेत्र के खैरा पहाड़ी गांव में रिटायर दारोगा के पुत्र की अपराधियों ने हत्या कर दी है। हत्यारे ने तालिबानी अंदाज में युवक की हत्या की है। बताया जा रहा है की युवक के दोनो हाथ भी अपराधियों ने काट लिया है। अभी तक मृत मृत युवक का एक हाथ नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक आदित्य कुमार कही बारात गया था। जहाँ से आज सुबह तक वापस नही लौटा तो परिजनो ने खोजबीन शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। काफी देर खोजबीन के बाद युवक का शव गेहूं के खेत में मिला। अपराधी ने युवक का गला काट कर हत्या करने के बाद दोनों हाथ भी काट लिया है।
इस निर्मम हत्या को देखकर लोगों का कलेजा कांप जा रहा है। वहीँ परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि युवक बारात गया था। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नही लौटा। युवक का शव बरामद किया गया है।
उन्होंने कहा की इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मृत युवक का एक हाथ अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस खोज रही है और पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट