बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का हुआ समापन, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन को मिला प्रथम पुरस्कार

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का हुआ समापन, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन को मिला प्रथम पुरस्कार

CHAPRA : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला आधिकारिक रूप से मंगलवार को संपन्न हो गया। मुख्य पंडाल में आयोजित समापन समारोह में सारण जिला प्रशासन की ओर से बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। प्राधिकरण की ओर से परियोजना पदाधिकारी डॉ. जीवन कुमार ने प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह थे। बिहार विधान परिषद सदस्य अवधेश नारायण यादव तथा जिलाधिकारी अमन समीर भी समारोह में मौजूद रहे। 

सोनपुर मेला 2023 में बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के पेवेलियन में अपने हितधारकों के सहयोग से विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए जनजागरूकता का कार्य किया गया था। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकान्त के मार्गदर्शन में आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए अपने हितधारकों एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, युगांतर, उत्कर्ष एक पहल, अग्नि शमन सेवा, एन.सी.सी. उड़ान, डॉक्टर्स फॉर यू, राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन एवं कैरिटास इंडिया के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य किए गए थे। 

आज अंतिम दिन प्राधिकरण के पेवेलियन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां लगे विभिन्न स्टॉल पर आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी लोगों को दी गई। प्राधिकरण द्वारा ए.आर./ वी.आर. प्रशिक्षण मॉड्यूल का प्रयोग पहली बार मेले मे किया गया। हैदराबाद की कंपनी सी.एच.आर.पी. के तकनीकी विशेषज्ञों ने वर्चुअल रियलिटी डिवाइस से आग बुझाने, भूकंप के दौरान बचने, सड़क सुरक्षा, बाढ़ जैसी आपदाओं से बचने के गुण सिखाए गए। गतिविधि संस्था द्वारा कठपुतली के जरिए अगलगी, वज्रपात, सड़क सुरक्षा और शीतलहर से बचाव हेतु जनजागरूकता किया गया। दृष्टिबाधित और मूक-बधिर बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आपदाओं से बचने के तरीके बताए। दृष्टिबाधित बच्चियों ने स्वयं के हस्तनिर्मित उत्पादों और व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई और बिक्री की।

पेवेलियन में एन.सी.सी. उड़ान द्वारा मंचीय प्रस्तुति के दौरान दर्शक दीर्घा में आए लोगों को आपातकालीन सी.पी.आर. को बताते हुए मॉक ड्रिल का सहभागी बनाया गया। राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन द्वारा लोगों को अंगों के प्रत्यारोपण सम्बंधित जानकारी मुहैया गई। मेला में प्राधिकरण के पेवेलियन को मिले प्रथम पुरस्कार पर उपाध्यक्ष डॉ. उदयकान्त, सदस्य, पारसनाथ राय, मनीष कुमार वर्मा तथा कौशल किशोर मिश्र ने सभी हितधारकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।  


Suggested News