बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में मुखिया पति और वार्ड पार्षद प्रत्याशी को बदमाशों ने मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

सुपौल में मुखिया पति और वार्ड पार्षद प्रत्याशी को बदमाशों ने मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

SUPAUL : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 18 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी रोहित कुमार मणि उर्फ अश्विनी यादव को शनिवार की देर रात में अपराधियों ने गोली मार दी।


गोली रोहित की नाभि के पास लगी है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से ड्यूटी पर तैनात डॉ. शशिनंदन यादव ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

बता दें कि अश्विनी महेशुआ पंचायत की मुखिया निधि यादव के पति हैं। इस बाबत थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अपराधियों की चिन्हित कर लिया गया है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News