बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के इफ्तार पार्टी में चिराग ने सीएम नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर जमकर साधा निशाना, कहा 40 विधायक वाले को कौन नेता मानेगा

तेजस्वी के इफ्तार पार्टी में चिराग ने सीएम नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, फिर जमकर साधा निशाना, कहा 40 विधायक वाले को कौन नेता मानेगा

PATNA : रमजान को लेकर बिहार की सियासी पार्टियों की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इसके बाद जदयू की ओर से भी इफ्तार पार्टी की गयी। इसी कड़ी में आज 10 सर्कुलर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई दलों के नेता, मत्री और विधायक शामिल हुए। 


हालाँकि इफ्तार पार्टी का आयोजन जहाँ आपसी प्रेम और भाईचारे के सन्देश को लेकर किया गया था। लेकिन यहाँ भी सियासी मतभेद खूब देखने को मिले। दावत-ए-इफ्त्तार में पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भले सीएम नीतीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लेकिन इस दौरान उन्होंने सीएम पर जमकर निशाना भी साधा। 

लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता पर उन्होंने कहा की विपक्षी एकता एकमात्र भ्रम मात्र है। एक मंच पर जब प्रधानमंत्री पद के इतने दावेदार हैं। तो व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं इतनी हावी हो जाती है की ऐसे में किसी एक को कोई नेता मान ले। ऐसा होता नहीं है। वैसे भी बहुत से विधायकों वाले नेता है। कांग्रेस के 6-7 सौ विधायक है। ममता बनर्जी है, केजरीवाल हैं। अखिलेश सिंह हैं। ऐसे में कोई 40 विधायक वाले को कोई नेता माने। ऐसा मैं नहीं मानता हूँ। 

चिराग यहीं नहीं रूके। उन्होने कहा की कौन सा मॉडल लेकर चुनाव में जायेंगे। बिहार में अपराध का मॉडल, बिहार में भ्रष्टाचार का मॉडल, सांप्रदायिक दंगों का मॉडल। क्या मॉडल लेकर देश की जनता के सामने जायेंगे। सीएम का पैर छूने के सवाल पर चिराग ने कहा की जब भी मिलता हूँ, पैर छूता हूँ। उनकी नीतियों का विरोध करता हूँ। व्यक्ति विशेष से कोई लेना देना नहीं हैं।  

Suggested News