बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंधविश्वास के चक्कर में महिला को डायन बताकर पति के सामने ही कर दी उसकी हत्या

अंधविश्वास के चक्कर में महिला को डायन बताकर पति के सामने ही कर दी उसकी हत्या

डेस्क... बिहार के जमुई जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला को डायन बताकर उसके पति के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार की है जब जमुई जिले के खैरा थाना इलाके के लालदैया गांव में ये वारदात हुई। डायन का आरोप लगाकर 50 वर्षीय महिला की हत्या किये जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिला का शव उसके घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला है। मृत महिला के पति ने बताया कि डायन का आरोप लगाकर गांव के ही चार लोगों ने पहले उसे खूब मारा पीटा और फिर घर के ही फंदे से लटका दिया।

पति का यह भी आरोप था कि वो लोग उसे भी मारना चाहते थे, लेकिन धमकी के बाद वह शोर नहीं किया और उसकी पत्नी की हत्या उसके आंखों के सामने कर दी गई। मृतक महिला का नाम कलवतिया देवी बताया गया है। हत्या की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को दिन में ललदैया गांव के ही एक 5 साल के लड़के लुदना कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। कुछ दिनों से बीमार चल रहे लड़के की मौत के बाद उसके घर वाले महिला कलवतिया देवी को जिम्मेदार बता रहे थे।

मृतक महिला के पति अर्जुन यादव का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद वो लोग मेरी पत्नी पर डायन का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट किए। मारपीट के दौरान उन लोगों ने शोर नहीं करने दिया और हत्या कर मार देने का धमकी देकर मुझे भी चुप करा दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची खैरा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि महिला की हत्या डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट कर की गई है। जो भी आरोपी हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। एसपी ने यह भी बताया कि वैज्ञानिक युग में अंधविश्वास में डायन जैसी चीजों का कोई स्थान नहीं है।

Suggested News