बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएम ने खुद संभाली माइक, गायक बन अपने गीतों से बांधे समा, खूब बजी तालियां

बिहार दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएम ने खुद संभाली माइक, गायक बन अपने गीतों से बांधे समा, खूब बजी तालियां

KHAGDIYA :  खगड़िया में बिहार दिवस के मौके पर दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्या स्कूली बच्चे, क्या स्थानीय कलाकार, क्या एडीएम और क्या डीएम सबों अपने गीत - संगीत के जरिए  दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया।

 जिले के डीएम डॉ आलोक रंजन घोष और अपर समाहर्ता राशिद आलम स्टेज पर आकर संयुक्त रूप से गीत गाने लगे, तो दर्शक अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर तालियां बजाने लगे। डीएम और ADM अपने गीतों के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।IAS अधिकारी के बदले अंदाज को देख, मौजूद लोग हैरान हो गए।

मौजूद लोगों ने गीत संगीत का जमकर लुत्फ उठाया। आपको बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय कलाकार भाग लिए।

Suggested News