बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पद के लोभ में 'पाला' बदल रहे नेता जी! पूर्व MLC विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ JDU में होंगे शामिल, मन की 'आस' होगी पूरी?

पद के लोभ में 'पाला' बदल रहे नेता जी! पूर्व MLC विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ JDU में होंगे शामिल, मन की 'आस' होगी पूरी?

PATNA : लोजपा के एक नेता अपने समर्थकों के साथ 20 सितंबर को जेडीयू में शामिल होने वाले हैं। शायद सत्ताधारी दल जेडीयू में शामिल होने के पीछे नेताजी की मंशा यही है कि कहीं संगठन में जगह मिल जाए। साथ ही समर्थकों को बीस सूत्री व अन्य जगहों पर सेटिंग करा दें। ताकी अपनी राजनीति अच्छे से चल सके। सेटिंग का एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

फिर से पाला बदल रहे विनोद सिंह

दरअसल लोजपा के नेता व पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ कल यानी 20 सितंबर को जेडीयू में शामिल होने वाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उन्हें पार्टी में शामिल कराने वाले हैं। विनोद सिंह इसे अपनी राजनीतिक घर वापसी बता रहे हैं। मिलन समारोह को लेकर पटना में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। विनोद सिंह के साथ मधुबनी लोजपा चिराग गुट के जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता भी जदयू का दामन थामेंगे।

विनोद सिंह के साथी नेता का ऑडियो वायरल

इसी बीच चिराग ग्रुप के एक नेता जो कल विनोद सिंह के साथ लोजपा छोड़ जेडीयू में शामिल होने वाले हैं उनका एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोजपा के मधुबनी जिला अध्यक्ष बचनु मंडल अपने राजनगर के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण झा से बात कर रहे हैं। ऑडियो में बचनु मंडल कहते सुने जा रहे कि विनोद सिंह JDU में शामिल हो रहे। हम भी उनके साथ शामिल हो रहे।आप भी शामिल होने पर विचार कीजिये। ऑडियो में सुना जा रहा कि मंत्री संजय झा से बातचीत हो चुकी है। समय रहते अगर जदयू में शामिल नहीं हुए तो फिर संगठन या 20 सूत्री में जगह नहीं मिलेगी। चर्चा में पूर्व एमएलसी विनोद सिंह का भी नाम है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज़4नेशन नहीं करता है। 

लोजपा ने 2 बार दिया था विस का टिकट

बता दें, लोजपा नेता विनोद सिंह को पार्टी ने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दिया था. वे लंबे अर्से तक लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं. लोजपा से जुड़ने से पहले वे JDU में थे. लेकिन पाला बदल कर लोजपा में शामिल हुए थे। एक बार फिर से पूर्व एमएलसी पाला बदलकर JDU में शामिल होने वाले हैं।

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News