अगलगी की घटना में एक घर जल कर राख, एक मवेशी भी जला, मुआवजे की मांग

PURNIA : पूर्णिया पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिमिया छतरजान पंचायत अंतर्गत श्रीनगर चौक के समीप बीती शुक्रवार देर रात्रि एक घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। वहीं घर में बंधा दो मवेशी में एक मवेशी की जलने से मौत हो गयी जबकि दुसरा गंभीर रूप से झुलस गया है।
पीड़ित गृह स्वामी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घर में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है।देर रात्रि हम लोगों ने देखा कि घर में आग लग गयी है। जबतक लोग जमा होते तबतक पूरा घर जल गया। घर में बंधे दो मवेशी भी जल गया जिसमें एक मौत हो गयी और दुसरा गंभीर रूप से झुलस गया गया है। घर में पम्प सेट, चौकी एवं अनाज भी जल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया अंगद मंडल,पंचायत समिति प्रतिनिधि आशीष यादव घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मुफस्सिल पुलिस एवं अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दिया। मुखिया अंगद मंडल व पंचायत समिति प्रतिनिधि आशीष यादव ने अंचलाधिकारी से मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया की घटना की जानकारी मिली राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट जमा करने को कहा गया। सरकारी प्रावधान के तहत जो भी मुआवजा मिलना है वो दिया जाएगा।