बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में एक खास जाति के गरीब लोगों को पुलिस बना रही निशाना, राज्यसभा सांसद ने लगाया बड़ा आरोप

बेगूसराय में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव की घटना में एक खास जाति के गरीब लोगों को पुलिस बना रही निशाना, राज्यसभा सांसद ने लगाया बड़ा आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय के बलिया में दुर्गा पूजा के दौरान हुए दो संप्रदायों के बीच उपद्रव और हिंसक झड़प के बाद निर्दोष और पासवान जाति के गरीब लोगों पर पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई हो रही है। इसको लेकर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बेगूसराय के एसपी से मिलकर वार्ता किया और कहा कि निर्दोष लोगों को जांच के उपरांत बरी कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने बलिया पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है।   

राज्यसभा सांसद ने कहा कि यहां के पासवान टोला में पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की है। इनमें वैसे लोग भी शामिल हैं जो यहां रहते भी नहीं थे और त्योहार में अपने घर आए थे। सांसद ने कहा कि इस मामले में जो भी पुलिसवाले दोषी हैं, उनके खिलाफ एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने भरोसा दिया है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राकेश सिन्हा ने  बेगूसराय में बीते कुछ समय में रुक-रुक कर इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।  पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्परता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान बिहार सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि वोट की राजनीति में संप्रदायकरण को सरकार को करने से बचना चाहिए।  इसके लिए कहीं न कहीं नीतीश सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति जिम्मेदार है। यहां हर 15 दिन में ऐसी घटनाएं हो रही है। खासकर हिंदू त्योहारों में इस तरह की घटनाएं हो रही है।

रेल पटरियों के पत्थर का किया गया उपयोग

साथ ही साथ उन्होंने बताया कि दुर्गा माता के प्रतिमा के विसर्जन के दौरान जो पत्थर बाजी हुई वह पत्थर रेल के पटरी पर मौजूद रहने वाला पत्थर है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह दंगा सुनियोजित था। इसको लेकर पूर्व से योजनाएं बनाई जा रही थी। उन्होंने बेगूसराय पुलिस अधीक्षक से बातचीत के दौरान कहा कि इस कार्रवाई में निर्दोष लोग बिल्कुल भी नहीं फसना चाहिए।  इसका सही तरीके से पुलिस जांच करें उन्होंने यह कहा कि एसपी के तरफ से निष्पक्ष जांच का सकारात्मक आश्वासन मिला है।

Suggested News