बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात अपराधी अमित सिंह हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने पटना के दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार, लाइनर की भूमिका का है आरोप

कुख्यात अपराधी अमित सिंह हत्या मामले में झारखंड पुलिस ने पटना के दो पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार, लाइनर की भूमिका का है आरोप

पटना. झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान अमित सिंह उर्फ निशांत की हुई हत्या के मामले में झारखंड पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस ने पटना पुलिस के एएसआई राम अवतार राम और सिपाही ताबिश खान को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में तीन और सिपाहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुख्यात अपराधी अमित सिंह हत्या मामले में पटना पुलिस के सिपाही द्वारा जासूसी करने की बात सामने आई थी। मामले में झारखंड पुलिस ने पटना के एएसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया था। उनसे देवघर टाउन थाने में पूछताछ की जा रही थी। अमित की गर्लफ्रेंड और छह गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद एएसआई राम अवतार राम और सिपाही ताबिश खान को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें कि झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात अपराधी अमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला सिविल कोर्ट में उसके ऊपर तीन गोलियां दागी गईं थी। गोली लगेन से उसने वहीं दम तोड़ दिया था। वह बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक की हत्या मामले में बेऊर जेल में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार एक गोली उसकी कनपटी में, दूसरी सिर में और तीसरी सीने में मारी गई थी।

वह देवघर में 2012 में हुए कबाड़ कारोबारी चंचल कोठारी अपहरण मामले में अभियुक्त था। उसी की पेशी के लिए वह देवघर पहुंचा था। अपराधी ने जब उसे गोली मारी तब उसके हाथ में हथकड़ी भी लगी थी। हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे।


Suggested News