बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में विवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों ने की शव जलाने की कोशिश, मौके पर पुलिस को देखकर हुए फरार

वैशाली में विवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों ने की शव जलाने की कोशिश, मौके पर पुलिस को देखकर हुए फरार

VAISHALI : जिले के महुआ अनुमंडल के जन्दाहा थाना के बसंतपुर पंचायत के शिंगियाही गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल के लोगों ने द्वारा घर के तकरीबन एक KM दूर जंगल झाड़ी में जलाया जा रहा था। तभी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद ससुराल वाले अधजली लाश को गायब कर दिया और शव जलाने की सामग्री को इधर-उधर जंगल झाड़ियां में फेंक कर मौके से भाग निकले। लड़की वालों ने बताया कि मृतका के ससुराल वाले 1 लाख़ रूपया का मांग किया। नहीं देने पर उसकी हत्या कर शव जलाया जा रहा था।

घटना की सूचना पर पहुंची जन्दाहा थाने के पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल से विवाहिता के कुछ सामान बरामद किये हैं। जिस खटिया से विवाहिता की शव को ठिकाने लगाया जा रहा था। वह भी जंगल में फेंका हुआ मिला। पुलिस ने सभी सामान को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतिका मुजफ्फरपुर डी गौरियार गांव निवासी दशरथ सहनी की 25 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी है। जिसकी शादी चार साल पहले जंदाहा थाना क्षेत्र के सिंहियाही गांव निवासी कुलदीप सहनी के पूत्र मिथिलेश सहनी से हुई थी। मृतका के दो बच्ची भी है। मृतका के पति चार भाई में माझिल हैं। जो फ़िलहाल तमिलनाडु में किसी कंपनी में मजदूरी करता है।

हालाँकि शव नहीं मिलने से पुलिस भी हलकान हो रही है। मृतका के ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार है। जिसको लेकर पुलिस बल की तैनाती घटनास्थल और मृतका के घर पर किया गया है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट 

Suggested News