वैशाली में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवकों को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

वैशाली में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवकों को गोली मारकर किया जख्मी,

VAISHALI : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर हरि गांव के निकट बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज से आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी गई। 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथु गांव निवासी स्वर्गीय विजय पांडे के 26 वर्षीय पुत्र अमर कुमार पांडे के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार अमर बाजार से अपने घर का कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। तभी भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर हरि गांव के निकट बाइक सवार अपराधियों ने उसे पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं पैर के घुटने के पास लगी है। जिसका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच भगवानपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में अब जुट गई है। पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। अपराधियों की भागने की दिशा में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट