बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में दबंगों ने 12 घंटे में की वृद्ध दम्पत्ति की दो बार पिटाई, मूकदर्शक बनी पुलिस

वैशाली में दबंगों ने 12 घंटे में की वृद्ध दम्पत्ति की दो बार पिटाई, मूकदर्शक बनी पुलिस

VAISHALI : जिले के हाजीपुर में एक वृद्ध दंपती की 12 घंटे के अंदर दो बार पिटाई की गई। जिसमें वृद्ध दंपती घायल हो गए हैं। जिन्हे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक की है। पीड़ित दंपती ने बताया कि अपने घर पर फूल पौधो को बचाने के लिए जाली का गेट लगाया था। 


उन्होंने बताया की नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मिले निर्देश पर अपने गेट को हटा रहा था। तभी पड़ोसी लखेंद्र गुप्ता अपने समर्थकों और परिवार वालो के साथ आकर मारपीट करने लगा। जिसकी सूचना वृद्ध विश्वनाथ चौधरी ने नगर थाना में की। जिससे नाराज आरोपियों ने शाम को फिर से घर पर हमला कर दिया और वृद्ध दंपती की जमकर पिटाई कर दी। 

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है की आरोपी किस तरह वृद्ध दंपती पर टूट पड़े है।बता दे कि पीड़ित विश्वनाथ चौधरी के घर में अधिकत्तर सदस्य सरकारी नौकरी में है और उनका खुद का बेटा भी बैंक में नौकरी करता है। 

अब सवाल उठता है कि पुलिस क्या कर रही है। जब शहर में आम शहरी ही सुरक्षित नहीं है। सबसे हैरत की बात तो यह है कि पुलिस से शिकायत के बाद दुबारा आरोपियों ने वृद्ध दंपती के घर पर हमला कर दिया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News