महागठबंधन की सरकार के बाद जातीय और सांप्रदायिक संघर्ष की घटनाओं में हुई वृद्धि : विजय कुमार सिन्हा

महागठबंधन की सरकार के बाद जातीय और सांप्रदायिक संघर्ष की घटनाओं में हुई वृद्धि : विजय कुमार सिन्हा

CHAPRA : भारतीय जनता पार्टी सारण के तत्वावधान में विजय कुमार सिन्हा नेता विरोधी दल बिहार विधान सभा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित   किया गया। धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में जातीय और सांप्रदायिक तनाव की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। छपरा में प्रतिदिन अपराधी घटनाओं को अन्जाम दिया जा रहा है तथा प्रशासन उन्हें संरक्षित कर रही है। यह चिंतनीय विषय है। प्रशासन की शह पर अपराधी बेलगाम हो गए है। अपराधी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रहीं है। ऐसा जंगलराज छपरा में हीं नहीं पूरे बिहार में चल रहा है।

छपरा में राजद समर्थकों द्वारा एक युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या के बाद आज तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे इलाके में भारी तनाव है। हत्या के बाद आक्रोश में क्रूद्ध भीड़ द्वारा की गई घटनाओं की आड़ में निरपराध लोगों को परेशान कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के बजाय आम नागरिकों को ही गिरफ्तार किया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद समर्थित अपराधी निरंकुश हो गए है। सत्ता संरक्षण के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री भी राजद समर्थकों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं। सिन्हा ने छपरा में लोगों से शांति बनाए रखने और उत्तेजित नहीं होने की अपील की है और अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सिन्हा ने कहा की छपरा में जहरीली शराब से डेढ़ सौ से ऊपर लोगो की मृत्यु हो गई। लेकिन उसकी सुधी तक सूबे के मुख्यमंत्री ने नहीं लिया। सूबे के मुख्यमंत्री तथा मृतको की विधवाओं को मुआवजा तक नहीं दिया और उसकी लीपापोती करने के लिए जातीय उन्माद फैलाया जा रहा है। ये संयोग नहीं ये बिहार सरकार का प्रयोग है। जिससे उस तरफ से लोगो का ध्यान बाँटा जा सके। शराब माफियाओं के माध्यम से अकूत सम्पत्ति अर्जित करने का खेल बिहार सरकार प्रशासन से मिलकर खेल रही है।

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार जिस तरह से जंगलराज पार्ट 2 चला रही है। सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठा रहा हूँ। लेकिन प्रशासन की शह पर अपराधी बेलगाम हो गए है और अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है। जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक शासन का राज्य कायम नहीं हो सकता है। सीसीटीवी फुटेज के बाद भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हो रहे है। एफआईआर तक नहीं की जा रही है। इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही अपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

धरना-प्रदर्शन को भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, तरैया विधायक जनक सिंह, पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वंशीधर तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, राजेश ओझा, जय शंकर बैठा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,अनिल कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, विरेन्द्र पाण्डेय, सीवान प्रभारी रणजीत सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियन्का सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक मुन्ना सिंह कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक हेम नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा, नमामी गंगा प्रकोष्ठ संयोजक चन्द्र शेखर सिंह, विवेक कुमार सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, राकेश सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। संचालन उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री शान्तनु कुमार ने दिया। आरक्षी उप महानिरीक्षक को एक ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दिया गया।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News