श्रीलंका पर भारत की हुई सबसे बड़ी जीत, 10 विकेट से टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया

DESK: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दे दिया है। एशिया कप में भारत की शानदार जीत हुई है। भारत ने श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत हासिल की है। श्रीलंका ने भारत को 51 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे आसानी से पार पर भारत ने एशिया कप पर कब्जा कर लिया है। भारत ने आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। 

दरअसल, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने भारत को सिर्फ 51 रन का लक्ष्य दी थी। जिसे भारतीय टीम ने सिर्फ 6.1 ओवर में ही आसानी से पूरा कर लिया। भारतीय टीम ने इस मामूली से लक्ष्य को सिर्फ 37 गेंदों में हासिल कर लिया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। गिल ने 6 चौके लगाए तो ईशान ने तीन चौके जड़े। आज का स्कोर वनडे का दूसरा सबसे कम रनों का लक्ष्य था। जिसे पार करना टीम इंडिया के लिए मामूली बात थी। और भारत ने बिना विकेट गंवा इस लक्ष्य को पूरा कर 8वीं वार एशिया कप को अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि, इस मुकाबले में मो. सिराज ने भी इतिहास रचा है। मोहम्मद सिराज एशिया कप फाइनल में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए है। वनडे क्रिकेट में सबके कम गेंदों पर 5 विकेट लेने का कमाल किया है। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और वनडे क्रिकेट में इतनी कम गेंदों पर इससे पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने फाइफर लेने का कमाल नहीं किया था। 

Nsmch
NIHER

वहीं भारतीय तेज गेंदबाजों की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चल पाया। श्रीलंका के दो खिलाड़ी कुसल मेंडिस 17 और दुशन हेमंथा 13 रन बनाएं। वहीं पथुम निसांका 02, कुसल परेरा 00, सदीरा समराविक्रमा 00, चरिथ असालंका 00, धनंजय डी सिल्वा 04, दसुन शनाका 00, दुनिथ वेल्लालागे 08 और प्रमोद मधुशन 01 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं भारत की जीत के बाद भारतवासियों में उत्साह का लहर दौर उठा है।