बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति, भाजपा के संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया दावा

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति, भाजपा के संकल्प पत्र पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया दावा

PATNA: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के 'संकल्प पत्र' जारी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को समर्पित सरकार है और इस घोषणा पत्र में इन्हीं सब लोगो को केंद्र में रखकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र देश के 140 करोड़ लोगों के सामने पेश कर दिया है। पूरा देश जानता है कि 'मोदी गारंटी' का मतलब 'गारंटी' पूरा होना है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आगे कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार 2004 में सत्ता से बाहर हुई थी उस समय भारत की आर्थिक ताकत दुनिया में 11वे पायदान पर थी। 

देश बढ़ रहा उन्नति की ओर

2004 - 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को आर्थिक शक्ति के रूप में 10 सालों में भी स्थापित करने में नाकाम रही लेकिन मोदी जी कि सरकार ने 2014 से 2024 के बीच में देश को दुनिया की पांचवी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में कामयाबी हासिल की। यह मोदी की गारंटी है कि अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत होगी। नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जिस तरह से आर्थिक उन्नति और प्रगति हुई है इसका सीधा फायदा नौजवानों को रोजगार हासिल करने से लेकर, बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूती देने का काम पूरे देश में तेजी से हुआ है। हर सेक्टर में सभी लोगों को समान अवसर उपलब्ध हो रहा है लोगों की आमदनी में कई गुना का इजाफा हो गया है। देश लगातार प्रगति और उन्नति की राह पर तेजी से बढ़ता जा रहा है।

140 करोड़ देशवासियों का अपना एम्बिशन, मोदी का मिशन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बात को दोहराया कि जिस तरह से मोदी कि सरकार ने पिछले 10 सालों में सबका साथ, सबका विकास,  सबका विश्वास और सबका प्रयास के तहत काम किया है और अपने संकल्प पत्र में जिस तरह सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का जो गारंटी दिया है उस गारंटी को जनता स्वीकार करके भाजपा को 400 पार कराएगी। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि "भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने पहले से ही 100 दिन के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। देश को 140 करोड़ देशवासियों का अपना एम्बिशन, मोदी का मिशन है।"

 संकल्प पत्र के अहम बिंदु...

अगले 5 सालों में मोदी जी की सरकार द्वारा 3 करोड़ गरीबों के लिए और पक्का मकान बनाया जाएगा जबकि चार करोड़ पक्का मकान पहले ही गरीबों को समर्पित किया जा चुका हैं। भाजपा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो... "। भाजपा ने अपनी संकल्प पत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी वर्ग की महिलाओं को इस योजना के तहत लाया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा यह भाजपा का संकल्प है। 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगा। हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं। PM KISAN सम्मान निधि का लाभ देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी जारी रहेगा। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है। 

भ्रष्टाचारी परिवार को नहीं छोड़ा जाएगा

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के संकल्प पत्र में गरीबों को लूटने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई,  भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रखने के संकल्प के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर से सराहना की और कहा कि बिहार के लोग इस बात से भली भांति वाकिफ है कि किस तरह यहां राजद में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला है। मोदी की गारंटी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है और उस पर बिहार की जनता को पूरा भरोसा और विश्वास है। आने वाले दिनों में भी बिहार में भ्रष्टाचारी परिवार और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Suggested News