बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, देश के 58 वें क्रिकेटर जिनको मिला यह सम्मान

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, देश के 58 वें क्रिकेटर जिनको मिला यह सम्मान

DESK: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार मिला है। मोहम्मद शमी देश के 58 वें क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में अर्जुन पुरस्कार मिला है। दरअसल, आज यानी 9 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को यह सम्मान दिया है। जानकारी अनुसार शमी के अलावा देश के अन्य 25 खिलाड़ियों का भी यह पुरस्कार दिया गया है। 

58वें क्रिकेटर जिसे मिला अर्जुन अवॉर्ड

मालूम हो कि इस बार के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने किया था। इसमें मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सबसे अधिक विकेट लेने गेंदबाज बने थे। वहीं शमी ने पिछले कुछ सालों में दमदार प्रदर्शन किया है। शमी को आज अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शमी देश के 58 वें क्रिकेटर हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। 

12 महिला क्रिकेटर भी मिला है सम्मान

बता दें कि, अब तक 58 क्रिकेटर को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। इसमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। मोहम्मद शमी से पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और तमाम खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।  2021 में आखिरीबार शिखर धवन को इस सम्मान से नवाजा गया था। 

'सपना जैसा है यह पुरस्कार'

वहीं 2022 में कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन अब शमी को ये सम्मान मिला है। वहीं अपने सम्मान को लेकर बीते दिन मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान शमी ने कहा था, "ये पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ये पुरस्कार मिल रहा है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।"

Suggested News