भारतीय हॉकी शीर्ष पर : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा, खिताबी मुकाबले में मलेशिया को दी शिकस्त

DESK : खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। जहां अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 में भारत ने जीत हासिल की। वहीं हॉकी में भी भारत अब एशिया का चैंपियन बन गया है। चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। बीती रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया। भारत यह ट्रॉफी चौथी बार जीतने में कामयाब हुआ है।  इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है।

चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में शनिवार को अपना 5वां फाइनल खेल रही टीम इंडिया हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ रही थी, तब स्कोर लाइन 3-1 था। फिर मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की। मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा। साथ ही मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा।

 भारत एक समय मैच में 1-0 से आगे था मगर हाफ टाइम तक हरमनप्रत ब्रिगेड 3-1 से पिछड़ गई। यहां से भारतीय खिलाड़ियों ने चमत्कार कर दिया और मलेशिया के जबड़े से जीत छीनकर इतिहास रच दिया। जानिए, भारत की एसीटी फाइनल जीत की पांच बड़ी बातें।

Nsmch
NIHER

खिताबी मुकाबले में भारत का खाता जुगराज सिंह ने खोला। उन्होंने नौवें मिनट में गोल दागा। हरमनप्रीत उस समय मैदान पर पर नहीं थे लेकिन जुगराज ने उनकी कमी नहीं खलने दी। जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर को ड्रैग फ्लिक से गोल में तब्दील किया, जिससे भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। भारत ने 43वें ओवर में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने नहीं दिया, जो मेजबान टीम के हित में रहा। भारत ने यहां से जो दबाव बनाने शुरू किया, उसका असर अगले कुछ मिनटों मिनट में नजर आया।

 हरमनप्रीत सिंह और गुरजंत सिंह तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में धमाल मचाया। भारत ने एक मिनट में दो गोल के जरिए दमदार वापसी की। हरमनप्रीत सिंह और गुरजंत सिंह ने 45वें मिनट में गोल दागे, जिससे भारतीय टीम ने 3-3 से बराबरी कर ली। बता दें कि हरमनप्रीत टूर्मामेंट के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने कुल 9 गोल किए।  आकाशदीप सिंह 40वें मिनट में गोल करने से चूक गए थे, जिसकी भरपाई उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में की। आकाशदीप ने 56वें मिनट में घातक शॉट लगाया, जिसका मलेशिया के गोलकीपर के पास कोई जवाब नहीं था और भारत ने निर्णायक बढ़त बनाई।

पांच साल पहले बने चैंपियन

भारत ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत सबसे ज्यादा बार एसीजी जीतने वाला देश बन गया है। भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है, जिसने अब तक तीन बार टूर्नामेंट जीता है। भारत इससे पहले 2011, 2016 और 2018 में चैंपियन रह चुका है।