बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय नौसेना दिवस आज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिवस

भारतीय नौसेना दिवस आज, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिवस

NEWS4NATION DESK : भारत में हर साल 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस दिन भारत के उन जवानों को याद किया जाता है, जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये. 

4 दिसंबर को नौसेना दिवस

हर साल 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस क्यूँ मनाया जाता है इसके पीछे भी एक कहानी है. भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध हुआ था. इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी. इस जीत को याद करने के रूप में नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस युद्ध के पहले पाकिस्तानी सेना द्वारा 3 दिसम्बर को भारतीय हवाई एरिया में हमला किया गया था. इस हमले बाद ही 1971 के युद्ध की शुरुआत हुई थी और भारतीय नौसेना के जांबाजों ने पाकिस्तानी जल सीमा में घुसकर करांची नौसेना के बेस पर हमला किया था. 

भारतीय नौसेना की टीम ने पाकिस्तान को यह करारा जबाव दिया था. इस युद्ध में भारतीय नौसेना ने अहम् भूमिका निभाई थी. उस दिन भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया था और पाकिस्तान के कराची नौसेना को तबाह कर दिया था. इस ऑपरेशन की शुरुआत 4 दिसम्बर को हुई थी, इसलिए हर साल 4 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के 4 जंगी जहाजों को डूबा दिया था. कहा जाता है कि इस दौरान 500 से ज्यादा पाकिस्तानी नौसैनिकों की मौत हो गई और इस ऑपरेशन में भारत के सभी सैनिक सुरक्षित थे. ये भी कहा जाता है कि भारतीय जहाज रात में वापस लौट रहे थे. तभी पाकिस्तान की वायु सेना ने हमला किया. लेकिन अन्धेरे में निशाना  सही नहीं लगा और उन्होंने अपने ही जहाज पर हमला कर दिया. 

भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम् भूमिका निभाती है. भारत के अंतर राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम् योगदान है. देश में कभी भी किसी तरह की आपदा की स्थिति में भारतीय नौसेना मदद का हाथ बढाता हैं. भारतीय नौसेना को दक्षिण एशिया का सबसे मजबूत बल माना जाता है. इनके पास करीब 67,000 कर्मचारी और करीब 300 नौसेना हथियार हैं. नौसेना दिवस आयोजन से पूर्व ही भारतीय नौसेना के जवान 1 दिसम्बर को मुंबई में रिहर्सल करते हैं. रिहेर्सल के दौरान ही वह अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं. इस दौरान आम लोगों को भी भारतीय नौसेना के विमानों को देखने मौका मिलता है. समारोह में पत्रकारों द्वारा सैन्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है. 

Suggested News