बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में लगातार छापेमारी के बाद भी नहीं रुक रही वनों की कटाई, पढ़िए पूरी खबर

नवादा में लगातार छापेमारी के बाद भी नहीं रुक रही वनों की कटाई, पढ़िए पूरी खबर

NAWADA : जिले के रजौली के जंगल में इन दिनों हरे पेड़ों की कटाई वन माफिया द्वारा जमकर की जा रही है। लेकिन पुलिस-प्रशासन और वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से जंगल में बड़े पेड़ पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर हैं। वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाने से माफिया में खौफ नहीं हैं। दिन में पेड़ों की कटाई की जाती है और रात में ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए रजौली में लाकर आरा मिल संचालकों को बेचा जाता है।

रजौली में मछली पट्टी रोड, सती स्थान, जगजीवन मोहल्ला, मुरहेना सहित अन्य जगहों पर आरा मशीन संचालित हो रही हैं। पूरी तरह अवैध आरा मिलों को बंद नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि माफिया को विभाग के कर्मियों का ही संरक्षण होता है। आलम ये है की रजौली चेकपोस्ट के सामने से लकड़ी लेकर ट्रैक्टर गुजरता है और रोक-टोक नहीं होती है।

रजौली मुख्यालय में जंगल से लगातार लकड़ी की कटाई देखा जा सकता है। जलावन के अलावा दूसरे कार्यों के लिए भी रोजाना जंगल से लकड़ी काटकर बेचने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जंगल बचाने के लिए कोई भी पहले नहीं किए जाने से जंगल के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की अधिकतर महिलाएं जीविकोपार्जन के लिए रोजाना लकड़ी काटकर जलावन के लिए रजौली बाजार में ले जाकर बेचने का काम करती हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा लगातार जंगल से लकड़ी काटने की सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी नवादा को दी गई। पदाधिकारी के निर्देश पर लकड़ी कटाई मामले की जांच करने का जिम्मा रजौली के रेंजर विवेकानंद स्वामी को दिया गया। जांच के बाद भी जंगलों में हरे लकड़ी की कटाई पर अंकुश नहीं लग पाई है। जिससे आने वाले समय में काफी नुकसान हो सकता है।

वहीँ रेंजर विवेकानंद स्वामी ने कहा है कि जंगलों में लकड़ी काटने की सूचना पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर वन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News