बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज रात आठ बजे से सील कर दिया जाएगा इंडो-नेपाल बॉर्डर, जानिए क्या है पूरा मामला

आज रात आठ बजे से सील कर दिया जाएगा इंडो-नेपाल बॉर्डर, जानिए क्या है पूरा मामला

BETTIAH : आज रात 8 बजे से इंडो नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। बॉर्डर पर अगले 72 घंटे तक आने जाने पर बिल्कुल प्रतिबंध रहेगा। ऐसा पड़ोसी देश नेपाल में हो रहे चुनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने फैसला लिया है। पड़ोसी देश नेपाल में रविवार को संसदीय चुनाव होना है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से सीमा सील करने का निर्णय लिया गया है।


एसएसबी 21 वी वाहिनी के गंडक बराज कंपनी कमांडर निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नवल परासी जिला के चुनाव कमिश्नर के द्वारा बंदी को लेकर पत्र प्राप्त हुआ है। इसी आधार पर सीमा को सील किया जा रहा है। हालांकि 20 तारीख यानी रविवार शाम 8:00 बजे बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। एंबुलेंस और विषम परिस्थितियों के लिए छूट रहेगा।

बता दें की नेपाल में प्रतिनिधि सभा-सांसद प्रदेश सभा सदस्य व विधायक पद के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। रोगियों व विषम परिस्थितियों में लोगों को आवागमन की छूट होगी।

इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सीमाई क्षेत्र में चौकन्ना हैं। एक दूसरे देश में आवाजाही करने वालों पर निगाह रखी जा रही है। संदिग्ध होने पर पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है। भारत व नेपाल दोनों देश की खुफिया एजेंसी सीमाई क्षेत्र में पैनी नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है की नेपाल में चुनाव को लेकर भारतीय अधिकारी करेंगे।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News