BREAKING: रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एससी -एसटी थाना का दारोगा, नकदी सहित गिरफ्तार

BREAKING: रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया एससी -एसटी थाना का दा

पटना. रिश्वत लेने के आरोपी एक पुलिसकर्मी को विशेष निगरानी इकाई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस वाले की पहचान अरूण पासवान के रूप में हुई है. अरूण पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक, अनु० जाति/जन जाति थाना, बिहार शरीफ में पोस्टेड था. उसे 40 हजार रुपए घुस माँगने के आरोप में प्रथम किस्त 14,000/- घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. 

इसे लेकर विशेष निगरानी इकाई, पटना ने एस.भी.यू. कांड संख्या-02/2024 u/s 7 of PC Act 1988 दिनांक-04. 03.2024 को मामला दर्ज किया था. वहीं मंगलवार को अरूण पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक को रु० 14.000/- घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. एस.भी.यू. के अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए कल दिनांक-06.03.2024 को विशेष निगरानी न्यायाधीश के अदालत में पेश किया जाएगा।

पटना से अनिल की रिपोर्ट