बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहले वैक्सीनेशन का निर्देश, हकीकत - जिले के सभी केंद्रों पर टीकाकरण बंद

BIHAR NEWS : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहले वैक्सीनेशन का निर्देश, हकीकत - जिले के सभी केंद्रों पर टीकाकरण बंद

Lakhisarai :  जिले में वैक्सीन का अभाव है जिसके कारण जिला में सभी 40 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य आज दूसरे दिन भी बाधित रहा और अभी तत्काल में वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं है। वही इन सभी के बीच जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में टीकाकरण से संबंधित बैठक हुई जिसमें 1 महीने के अंदर जिले को पूर्ण रूप से टीका करन करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक कर यह भी आदेश दिया है कि बाढ़ प्रभावित पिपरिया प्रखंड के लोगो को तत्काल वैक्सीनेट किया जाए कयास पर ही निर्देश दिया जा रहा है। जबकि अभी दूर-दूर तक वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।

 सदर अस्पताल सहित जिले के सभी 40 केंद्रों  पर आज दूसरे दिन भी कोविड -19 वैक्सीन के अभाव में लोगों को वैक्सीन से वंचित रहना पड़ा। वैक्सीन के अभाव में लोगों को बिना सुई लिए ही वापस लौटना पड़ा । सदर अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर लोगों को कोरोना की सूई के लिए इंतजार के बावजूद निराश होकर बिना वैक्सीन लिए वापस घर लौटते देखा गया। वही रविवार को जिले में मात्र दो स्थान पर ही लोगों को वैक्सीन दी गयी।  जिले में केआरके हाई स्कूल व दूसरा सूर्यगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल स्थित केंद्र पर ही वैक्सीनेशन हुआ।

जानकारी के अनुसार उक्त दोनों स्थान पर भी रविवार को कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गयी। सोमवार से जिले के सभी 40 केंद्र पर वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह ठप है। जिला वैक्सीनेशन  प्रमुख सह डीआईओ डॉ एके भारती की माने तो राज्य से वैक्सीन का डोज जिला को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे वैक्सीनेशन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। सोमवार देर रात तक भी वैक्सीन का डोज आने की संभावना नहीं के बराबर दिख रहा है। राज्य से वैक्सीन का स्टॉक मिलते ही सभी केंद्रों पर तत्परता के साथ वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कराया जाएगा। इधर विभिन्न केंद्रों से बिना वैक्सीन लिए वापस लौटे रहे लोगों में सरकार व स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी नाराजगी व आक्रोश देखा गया ।

Suggested News