बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ ने महासम्मेलन का किया आयोजन, देशी गौ पालन पर हुई चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ ने महासम्मेलन का किया आयोजन, देशी गौ पालन पर हुई चर्चा

KHAGARIA : अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ का आज खगड़िया में प्रान्तस्तरीय महासम्मेलन हुआ। सम्मेलन में देशी गाय के पालन को बढ़ावा देने और जर्सी गाय का त्याग करने को लेकर चर्चा हुई। देशी गाय के पालन से होने वाले शारीरिक औऱ आर्थिक लाभ पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। साथ ही जर्सी गाय के दूध से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में बताया गया। 

गाय पालन के जरिये स्वरोजगार को बढाने के लिए संघ के द्वारा सम्मेलन से पूर्व रथ यात्रा निकला गया। साथ ही इसके लिए लोगो को जागरूक किया गया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर  दिनेश उपाध्याय ने कहा कि गाय को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। बल्कि इसे रोजगार से जोड़ना चहिए। 

उन्होंने कहा की देशी गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है। इसके गोबर से लेकर मूत्र तक उपयोगी होते हैं। गाय को राष्ट्रीय जीव घोषित किया जाय और इसे राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया। वक्ताओं ने कहा की गाय पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। 

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News